फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। वृंदावन में पांटून पुल के निकट गुरुवार को यमुना में स्नान करने के दौरान चार युवक पानी में डूब गए थे। तीन युवकों को गोताखोरों ने सकुशल बचा लिया था, लेकिन एक युवक का पता नहीं चला था। 24 घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मांट क्षेत्र के अंतर्गत देवराह बाबा के आश्रम के निकट युवक का शव मिला। मथुरा के सदर थाना क्षेत्र बड़ी कसाई कालोनी निवासी चार युवक पांटून पुल के निकट यमुना में नहाते समय डूब गए थे। गोताखोरों ने तीन को सकुशल निकाल लिया था। एक युवक का शव 24 घंटे बाद देवराह बाबा आश्रम के निकट मिला है।

लालू उर्फ लाल पुत्र यासीन का शव यमुना में गोताखोरों ने खोज निकाला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची मांट पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। मांट पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया। गोताखोर रामप्रवेश ने बताया कि 24 घंटे बाद शव को यमुना से तलाश कर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें