मरीजाें काे देख्ाते डाक्टर जेजे राम।
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। ब्लाक स्तरीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के तहत ब्लाक सुल्तानगंज के औरंध में लगे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने किया। शिविर में 617 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ। शिविर में 90 रक्तचाप, 70 ब्लड शुगर, 59 कार्ड द्वारा मलेरिया की जांच की गई। इसमें मलेरिया के 11 मरीज पाए गए। उपचार के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी सुल्तानगंज को निर्देश दिए गए।
मौसमी बीमारियों के संबंध में रवींद्र सिंह गौर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया घर के अलावा आसपास की साफ सफाई भी जरूरी है। हमें स्वयं अभियान चलाकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 22 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की उपयोगिता की सलाह डॉक्टर शैलजा सचान ने देते हुए बताया गर्भवस्था के समय उचित खानपान से ही हीमोग्लोबीन का स्तर ठीक रह सकता है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे।
कौआटांडा में शिविर आज
मैनपुरी। बेवर ब्लाक के कौआटांडा में 19 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर का उद्घाटन विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री करेंगे। यह जानकारी सीएमओ डॉक्टर एके पांडेय ने दी है।