फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाआें के तेवर देख मंत्री का काफिला रास्ते से मुड़ गया

विज्ञापन
युवाआें के तेवर देख मंत्री का काफिला रास्ते से मुड़ गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के ईशन नदी तिराहा पर प्रदर्शन चल रहा था। इसी बीच प्रभारी मंत्री का काफिला कुछ दूरी पर आकर रुक गया। यह देखकर युवा प्रदर्शनकारी काफिले की ओर से दौड़ पड़े। उनके तेवर देख मंत्री का काफिला रास्ते से मुड़कर दूसरी ओर जाने लगा। इस पर प्रदर्शनकारी उनके पीछे दौड़ गए। पुलिसकर्मी किसी तरह काफिले को दूर लेकर चले गए। वहीं, इस बीच काफिले में चल रही विधायक की कार को युवाओं ने घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। हालांकि बाद में विधायक के नहीं होने पर कार को छोड़ दी।
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक में स्वागत समारोह के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कचहरी रोड होते हुए कलक्ट्रेट के लिए प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव का काफिला निकला। ईशन नदी तिराहा पर काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। इससे वहां मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। करीब एक मिनट तक प्रभारी मंत्री कार से नहीं उतरे तो प्रदर्शनकारी उनकी कार की ओर दौड़ पड़े। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर काफिले में चल रहे वाहनों ने रास्ता बदल दिया। प्रभारी मंत्री की कार सहित सभी वाहनों को राधारमण रोड पर दौड़ा दिया गया। वहीं, काफिले के पीछे दौड़े युवाओं ने भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री की कार को घेर लिया। हालांकि कार में विधायक मौजूद नहीं थे। पुलिसकर्मी किसी तरह कार को प्रदर्शनकारियों से दूर लेकर चले गए।

प्रो. रामगोपाल यादव के नाती को रोका
ईशन तिराहा पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के नाती कार्तिकेय यादव का काफिला रोक लिया। प्रदर्शनकारियों के कहने पर वह कार से उतरे और प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद ही उनके वाहनों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें