मैनपुरी। जिले के 2052 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद समाप्त कर दिया गया है। इनमें 1572 प्राथमिक विद्यालय और 480 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन पदों पर नई तैनाती नहीं होगी।
सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत 30 सितंबर, 2017 की छात्र संख्या के आधार पर शिक्षा सत्र 2018-19 के लिए परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों के पदों का सृजन किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में 100 छात्र संख्या पर तीन पद केवल सहायक अध्यापकों के सृजित किए गए हैं। 100 से अधिक छात्र संख्या पर प्रधानाध्यापक का पद रखा गया है। प्राथमिक विद्यालय में 150 छात्र संख्या पर प्रधानाध्यापक का पद सृजित किया गया है। छात्र संख्या 30 पर एक सहायक अध्यापक का पद सृजित किया गया है। इसी आधार पर सहायक अध्यापकों के समायोजन की प्रक्रिया पूरी जनपद में पूरी की गई है।
प्राथमिक विद्यालयों की वर्तमान स्थिति देहात क्षेत्र में
1604 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय हैं देहात क्षेत्र में
4312 पद हैं प्रधानाध्याप व सहायक अध्यापकों के
54 पद प्रधानाध्यापक के हैं
4258 पद शिक्षक के हैं
1550 प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त किए गए
उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वर्तमान स्थिति देहात में
546 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं देहात में
1736 पद हैं प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के
73 पद प्रधानाध्यापक के हैं
1663 पद शिक्षक के हैं
473 प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त किए गए
प्राथमिक विद्यालयों की वर्तमान स्थिति नगर क्षेत्र में
22 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय हैं नगर क्षेत्र में
65 पद हैं प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों के
00 पद प्रधानाध्यापक के हैं
65 पद शिक्षक के हैं
22 प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त किए गए
उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वर्तमान स्थिति नगर क्षेत्र में
07 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं नगर मेें
21 पद हैं प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के
00 पद प्रधानाध्यापक के हैं
21 पद शिक्षक के हैं
07 प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त किए गए
सितंबर, 2017 को विद्यार्थियों की संख्या
- 99895 विद्यार्थी परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत।
- 29734 विद्यार्थी परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में।