फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने 10 जोड़ों की कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर निगम प्रशासन ने पालीवाल हॉल में 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। सदर विधायक सहित नगर निगम के अफसरों ने सभी जोड़ों को आशाीर्वाद दिया। साथ ही घरेलू सामान भी भेंट किया।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पैसे के अभाव में गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। इससे हर गरीब की बेटी की शादी हो सकेगी। किसी गरीब बेटी की शादी में अड़चन नहीं आने दी जाएगी। नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत ऐसे गरीब व्यक्ति हैं, जो सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटी का विवाह कराना चाहते हैं, वे औपचारिकताएं पूरी करने के साथ आवेदन करें।

नगर निगम में जितने भी आवेदन आएंगे, उनकी सामूहिक विवाह में शादी जाएगी। कार्यक्रम के नोडल कर निर्धारण अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी दी। समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर तिवारी, अधिशासी अभियंता विकास कुरील, कार्यालय अधीक्षक सीपी सिंह, इंसपेक्टर राजेश पटेल, संदीप पटेल, जीतेश कुमार, अवनीश, छकौड़ीलाल, तनवीर अहमद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें