फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना पुलिस ने सिपाही का हत्यारा साथी संग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। साल 2013 में आगरा स्वाट टीम के सिपाही सतीश परिहार की गोली मारकर हत्या करने वाला शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बरसाना पुलिस को पांच साल से गच्चा देकर फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को उसके साथी साथ पुलिस ने पकड़ लिया। इनके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


साल 2013 में आगरा स्वाट टीम के सिपाही सतीश परिहार की बरसाना के हाथिया में गोली मारकर हत्या हो गई थी, तभी से सिपाही का हत्यारोपी फरार चल रहा था। कई बार बरसाना पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, पर नाकामी ही हाथ लगी। आखिरकार बरसाना पुलिस ने हाथिया चौराहे के पास से 25 हजार के इनामी को साथी संग पकड़ लिया।

पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर और एसएसआई शत्रुघन सिंह ने हनीफ पुत्र दानू और आस मोहम्मद पुत्र असीन को पकड़ा है। हनीफ सिपाही की हत्या में शामिल रहा है, जबकि उसका साथी आस मोहम्मद हथियारों का सप्लायर है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक और हथियार बरामद हुए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें