फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर गिरी कच्ची दीवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हरिचंद्रपुर में मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चे के ऊपर कच्ची दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर थाना पुलिस के साथ ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

हरिचंद्रपुर निवासी मुनीम सविता का सात वर्षीय पुत्र करन मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी घर के बाहर बनी कच्ची दीवार अचानक गिर पड़ी। इससे करन मलबे में दब गया। करन को मलबे के नीचे दबा हुआ पड़ोस की बच्ची ने देखा। उसके चिल्लाने पर परिजन और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर करन को बाहर निकाला गया।

आनन फानन परिजन करन को लेकर जिला अस्पतला पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष एलाऊ शशिकांत सिंह, तहसीलदार किशनी सुशील कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल रामगोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों ने घटनाक्रम की जानकारी ली। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन


मुनीम सविता के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी रिया दस वर्ष की है। उससे छोटा करन और सबसे छोटा पांच वर्षीय अर्जुन है। करन की मौत से मां-बाप के साथ ही अन्य परिजन बेसुध हो गए हैं। परिजन रो-रो कर यही कह रहे थे कि अब करन और अर्जुन की जोड़ी टूट गई है। घर के बाहर बनी कच्ची दीवार के पास ही हैंडपंप लगा है। हैंडपंप के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण दीवार के पास ही जलभराव रहता है। ग्रामीणों का कहना था कि जलभराव के कारण सीलन के चलते दीवार गिरी है। अगर हैंडपंप के पानी की निकासी की व्यवस्था होती तो शायद यह हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें