फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से शादी रचाना महंगा पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगला खंगर पुलिस की सतर्कता के चलते एक किशोरी बालिका वधू बनने से बच गई। पुलिस ने फेरों से पूर्व पहुंच कर शादी रुकवा दी। उप निरीक्षक नैपाल सिंह की तहरीर पर दूल्हा सहित 23 बारातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, बारात बिना दुल्हन के लौट गई। मामला नगला खंगर के गांव नगला दानी में एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही थी। इसकी सूचना किसी ने 100 नंबर मोबाइल पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो लड़की की उम्र 16 वर्ष और लड़के की उम्र 24 वर्ष थी।

पुलिस ने शादी रुकवा दी। उप निरीक्षक नैपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी, जिसमें दूल्हा सहित 23 बारातियों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम 2006 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस के पहुंचते ही शादी समारोह वाले परिवार में खलबली मच गई। रिश्तेदार भी अपना सामान उठा कर चलते बने। दूल्हा बिना दुल्हन लिए घर लौट गया। पुलिस ने शादी कराने वाले पंडित विनोद कुमार तिवारी को भी अपनी एफआइआर में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें