फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण बनवाएगा ऑक्सीजन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विकास प्राधिकरण शीघ्र ही नोएडा की तर्ज पर अपनी आवासीय कालोनी के पार्क आक्सीजन पार्क के रूप में तब्दील करेगा। इन पार्क में अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधे रोपे जाएंगे। जिम में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी लगवाए जाएंगे ताकि लोग पार्क में ही एक्सरसाइज कर सकें।
विज्ञापन


तीन आवासीय कालोनियों के पार्क को आक्सीजन पार्क के रूप में तब्दील करने में पांच लाख से अधिक की लागत आने की संभावना है। विकास प्राधिकरण रुक्मिणी विहार, चैतन्य विहार फेस एक और दो में आक्सीजन पार्क तैयार जाएगा। इस योजना के तहत पार्क में विभिन्न प्रकार के एक्सरसाइज उपकरण भी लगाए जाएंगे। इनमें एअर वॉकर, सीटेड चेस्ट प्रेस, हॉर्स राइडर, एअर स्विंग, आर्म व्हील, लेग प्रेस, पुल चेयर, ट्विस्टर, एक्सरसाइजिंग बार, सिट अप स्टेशन, रोइंग मशीन, एल्पीकल एक्सरसाइज, फिक्स डंबल, ब्रिज लोडर, स्टेअर स्टेपर, वेट लिफ्टर आदि उपकरण लगाए जाएंगे।

इसके अलावा इन कालोनियों के पार्क में ऐसे पौधे रोपे जाएंगे जिनसे अधिक आक्सीजन उत्सर्जित होती है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष समीर वर्मा ने बताया कि जल्द ही प्राधिकरण की योजनाओं में ऑक्सीजन पार्क बनाए जाएंगे। इससे लोगों को स्वास्थ्य पर लाभदायक असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें