फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की तर्ज पर चलेगा विशेष संपर्क अभियान

विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : file photo
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तर्ज पर भाजपा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं एवं जागरूक लोगों सेे संपर्क करेगी। अभियान का शुभारंभ सोमवार को बृज प्रदेश के संगठनमंत्री एवं जिलाध्यक्ष आदि ने 6 से अधिक लोगों के घर पहुंचकर किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा विभिन्न प्रतिभाओं से किए जा रहे संपर्क अभियान का असर अब जिले में भी दिखाई देगा। सोमवार को बृज प्रांत संगठनमंत्री भवानी सिंह एवं जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ ने व्यापारी प्रतिनिधि दिनेश वार्ष्णेय, अधिवक्ता प्रतिनिधि के रूप में आलोक तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता उमाकांत तिवारी, अमर सिंह तोमर, ग्राम प्रधान सुशील लोधी, राकेश गुप्ता एवं व्यापारी नेता धर्मवीर सिंह गहलोत के यहां पहुंचकर पार्टी की रीति नीति एवं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर राय जानी। इस दौरान महामंत्री संदीप जैन, पंकज चौहान, सभासद दिलीप पचौरी विट्टू, उमाकांत चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
क्या है लक्ष्य
विशेष संपर्क अभियान शोरगुल रहित एवं भीड़ भाड़ से दूर होगा। इसमें पार्टी पदाधिकारी किसी भी क्षेत्र के संभ्रांत या सक्रिय लोगों के घर पहुंचकर सामान्य वार्तालाप के माध्यम से पार्टी के प्रयासों पर राय जानेंगे। साथ ही उन्हें पार्टी विचारधारा से जोडने का प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं इनके सुझावों को प्रांतीय एवं राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें