एटा। शादी समारोह के लिए पानी की मांग करने वाटर सप्लायरों ने दलित समाज के लोगों से मना कर दिया। इसकी शिकायत वाल्मीकि समाज के लोगों ने डीएम से की है। इस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कस्बा निधौलीकलां में राकेश गुप्ता और आजम खां वाटर प्लांट चलाते है। शिकायत करते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि उनके समाज में 18 अप्रैल को बारात आई थी। इसमें पानी की व्यवस्था के लिए समाज के लोगों ने वाटर सप्लायरों से कहा था। आरोप है इसे लेकर पानी सप्लायरों ने दलित समाज के होने के चलते उन्हें पानी की सप्लाई देने से मना कर दिया था। दलित समाज के लोगों ने बताया कि वाटर प्लांट बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अमित किशोर ने एसडीएम के माध्यम से निस्तारण एवं कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में विनीत पराशर, विकास अटल, अशोक कुमार, भगवान दास,र ाजेश, शिवराज, वलवीर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर को कर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।