फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइनी टोट्स स्कूल के रोहित उपाध्याय ने किया टूंडला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। मंगलवार को आये सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में इस बार टूंडला में लड़कियों को पछाड़ते हुए लड़कों ने बाजी मारी है। टाइनी टोट्स इंटर कालेज के रोहित उपाध्याय ने 95.8 प्रतिशत के टूंडला व विद्यालय टॉप किया है। किड्स कॉर्नर के अरुण उपाध्याय ने 94.6 प्रतिशत के साथ दूसरा, एमएस स्कूल के हर्ष पाराशर ने 94.2 प्रतिशत तीसरा व एनसीआर इंटर काले की प्रकृति बघेल ने 93.8 प्रतिशत चौथा स्थान व अपने अपने विद्यालय टॉप किए हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा टाइनी टॉट्स इंटर कालेज के मधुसूदन यादव ने 94 प्रतिशत, शुभांकित पाल ने 92.6 प्रतिशत, शिवम शर्मा ने 92.4 प्रतिशत, अदिती शर्मा ने 90.8 प्रतिशत, शिवम धाकरे, अभिषेक सिंह ने 90-90 प्रतिशत, मनीषा यादव व विशाखा यादव ने 89.8, 89.8 प्रतिशत व गरिमा गर्ग ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय की संस्थापिका ललिता पिल्लई ने छात्र-छात्राओं को बधाई देेते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। किड्स कॉर्नर के पारिक पचौरी ने 93 प्रतिशत, प्रयांशु गर्ग ने 90.64 प्रतिशत, मयंक पचौरी ने 89.4 प्रतिशत व दिव्यांशी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव ने सभी को बधाई दी है।

एमएस सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र दीपक यादव ने 91 प्रतिशत, हिमांशी सिंह ने 90.8 प्रतिशत, अभिषेक शर्मा ने 90.6 प्रतिशत, यशि सोरौत ने 90.2 प्रतिशत, पवन कुमार ने 88 प्रतिशत, डेनियन मसीह ने 87.8 प्रतिशत, राहुल चार्ल्स ने 87.2 प्रतिशत, अंजलि कुमार ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानचार्य संजीव चार्ल्स ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है। एनसीआर इंटर कालेज के छात्र अमन कुमार ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। श्रीशिव प्रसाद पब्लिक स्कूल के छात्र आशुतोष बरौलिया ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें