फिरोजाबाद/टूंडला। तहसील टूंडला में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 जून को उपजिलाधिकारी व तहसीलदार का घेराव किया जाएगा। साथ ही उदासीन अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की जाएगी।
बार एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उपजिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालयों का अधिवक्ताओं द्वारा एक माह से किया जा रहा है बावजूद इसके उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा वादकारियों के न्यायिक कार्य करने की कोशिश नहीं की जा रही है। अधिवक्ताओं और एसडीएम व तहसीलदार के मध्य हुई वार्ता भी विफल रही। उपजिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया गया था कि फसल बंध प्रलेखों का नामांतरण आदेश भार सहित करने के आदेश किए जाएंगे।
विगत एक माह से न्यायालयों के बहिष्कार के बावजूद भी फसली बंधक आराजी के विक्रय प्रलेखों का भार सहित नामांतरण आदेश नहीं किए जा रहे हैं। बुधवार को एसडीएम व तहसीलदार का घेराव किया जायेगा। सुधाकर उपाध्याय, रूमाल सिंह यादव, सौदान सिंह यादव, ममता सारस्वत, गुरुप्रताप सिंह, रामकृष्ण शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, दिलीप पचौरी, मुकेश सोलंकी, मुकेश यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से थे। अध्यक्षता रामरक्षपाल सिंह ने की।
फोटो-