फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती कर रात में ही घरों में कैद कर दिए लोग

विज्ञापन
मामूली विवाद ने लिया सांप्रदायिक रूप, फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)।
विज्ञापन

बझेरा गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच फायरिंग के बाद पनपे तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस ने गांव में रविवार की रात को ही लोगों को सख्त हिदायत दे दी। वहीं पुलिस और पीएसी बुलाकर गांव की गली-गली में भ्रमण करके लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों के साथ संदेश दिया कि यदि किसी ने भी शांति भंग करने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
घटना की सूचना मिलने पर रात्रि 10 बजे के बाद ही आस पास के थानों का पुलिसबल पहुंचने लगा। 11 बजे तक सिकंदरपुर वैश्य के अलावा पटियाली, गंजडुंडवारा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत की एवं उनकी समस्या सुनी। पूर्व प्रधान अली हसन ने बताया कि अपने प्लॉट पर निर्माण कराना चाहते हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि वह प्लॉट की आड़ में मस्जिद बनाना चाहते हैं। इसी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों ही पक्षों को शांति के साथ हल निकालने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि कोई भी धार्मिक स्थल का निर्माण बिना अनुमति के नहीं होने देंगे। बातचीत के बाद गांव गलियों में पुलिस ने गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस गांव में पूरी तरह से सक्रिय है। दोनों ही समुदाय के लोगों से बातचीत की गई है। कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें