फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंटी पकड़ने गए दरोगा से मारपीट, आरोपी छुड़ाया

विज्ञापन
UP POLICE - फोटो : SELF
विज्ञापन
एटा। वारंटी पकड़ने गए दरोगा के साथ कोंचीडेरा में ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण आरोपी छुड़ाकर ले गए। घायल एसआई को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की रिपोर्ट दरोगा ने थाना सकीट में छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना सकीट के एसआई हरेंद्र कुमार रविवार देर रात पुलिस कर्मियों के साथ अपने थाना क्षेत्र के गांव कोंची डेरा में वारंटी सोनिया पुत्र नन्ना उर्फ खैराती को पकड़ने गए थे। वारंटी को पकड़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने एसआई के सिर में डंडे से प्रहार कर दिया। इससे दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। फायरिंग होते देखकर पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। घायल एसआई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में एसआई हरेंद्र कुमार ने फूला पुत्र चंद्रपाल सहित पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें