फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्षिप्त युवक की ईंटों के प्रहार से हत्या

विज्ञापन
murder - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। शहर के सैनिक पड़ाव में रहने वाले विक्षिप्त युवक की ईंटो के प्रहार से हत्या कर दी। युवक की कुकर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मामले की दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस जांच शुरू कर दी है। साथ ही एक युवक को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के तहसील के सामने पशु चिकित्सालय के पास रहने वाले अर्ध विक्षिप्त युवक देर रात टूटे हुए ई-रिक्शा में सो रहा था। उसी समय अज्ञात लोग उसे वहां से उठाकर पशु चिकित्सालय के पीछे ले गए। जहां हत्यारोपियों ने उसकी ईंटो के प्रहार से हत्या कर दी।

इतना ही नहीं लोग उसके साथ कुकर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है। घटना की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब मोहल्ला रैवाड़ी निवासी विनय पुंढीर अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने पशु चिकित्सालय के पीछे विक्षिप्त युवक का शव खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ देखा।
विज्ञापन


इसे देख उन्होंने मामले की जानकारी आसक पास के लोगों को दी। जानकारी पाकर लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना से कोतवाली नगर पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही मामले की रिपोर्ट विनय पुंढीर ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस ने राकेश नामक युवक को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें