फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजोर में खूनी संषर्घ, एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
रिजोर में खूनी संषर्घ, एक की मौत, सात घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को रिजोर में एक पक्ष ने फायर करते हुए हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई और पांच घायल। वहीं दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा रिजोर में सोमवार सुबह प्लाट पर कब्जे को लेकर गांव मैगानी निवासी शेखर व विशाल पुत्र देवेंद्र व देवेंद्र ने तमंचों से फायरिंग कर दी। फायरिंग में धर्मवीर 24 वर्ष पुत्र राधे श्याम की सिर में गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही धर्मवीर के परिजन एकत्रित हो गए, जिन्होंने हमलावरों को लाठी डंडों से दौड़ा लिया। मगर हमलावरों की संख्या ज्यादा होने की वजह से उन्होंने लाठी डंडे छीनकर फिर से हमला कर दिया। लाठी डंडों के प्रहार से देवेंद्र, शिवराज, दुर्वेश पुत्रगण राधेश्याम व नीरज पुत्री राधेश्याम तथा मंजू पत्नी देवेंद्र भी घायल हो गए। शेखर व विशाल अपने साथियों के साथ भागने में सफल भी हो गए। हमलावरों के भागने के बाद राधेश्याम के परिवारीजन गोली लगने से घायल धर्मवीर को जिला अस्पताल लेकर भागे। धर्मवीर की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। घायल युवक ने आगरा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। शव को फिर परिजन एटा लेकर आए जहां अन्य घायल परिजनों का इलाज चल रहा था।
खूनी संघर्ष की बात गांव में फैली तो तनाव व्याप्त हो गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी। वहीं जिला अस्पताल में परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड व विधायक ममतेश शाक्य भी पहुंचे। देर शाम तक पुलिस को तहरीर मिल सकी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष ने शेखर व विशाल पुत्र देवेंद्र सिंह घायल हुए हैं। इन दोनों का इलाज कहां चल रहा है पुलिस को भी खबर नहीं है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस नामजद हत्यारोपियों की तलाश में जुटेगी। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बहिन को रो-रोकर हुआ बुरा हाल
मृतक धर्मवीर की बहन नीरज के सिर में काफी चोटें हैं उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। भाई की मौत की खबर सुनकर उसका रो-रोकर बुरा हाल है। वह अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में पलंग पर चीख-चीख कर हत्यारों को कोस रही थी। परिजन उसे समझाने के लाख प्रयास करते रहे मगर भाई की मौत का गम उसके अंदर से नहीं निकल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें