फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दुकान पर मिला माध्यमिक कक्षाओं की पुस्तकों का स्टॉक

विज्ञापन
एक ही दुकान पर मिला माध्यमिक कक्षाओं की पुस्तकों का स्टॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

माध्यमिक कक्षाओं में एनसीआरईटी का नया कोर्स लागू हो जाने के बाद पाठ्य सामग्री की उपलब्धता की स्थिति जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली। विक्रेताओं को पाठ्य सामग्री के साथ जबरन गाइड न देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने शहर की पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। गुरु पुस्तक भंडार पर कक्षा 9 से 12 तक के नए कोर्स के 1500 सेट उपलब्ध मिले। जबकि दीपक पुस्तक भंडार पर 10 तथा संतोष पुस्तक भंडार पर 5 सेट मिले। इसके अलावा अन्य पुस्तक विक्रेताओं के यहां एक भी सेट नहीं मिला। डीआईओएस ने पुस्तक विक्रेताओं से कहा कि वे बच्चों का हित देखते हुए शीघ्र नए कोर्स की पाठ्य सामग्री के सेट मंगालें। उन्होंने कहा कि गाइड शासन से प्रतिबंधित है। इसलिए किसी छात्र पर कोर्स खरीदने के लिए गाइड का दबाव न बनाया जाए। यदि इस तरह की शिकायत सामने आती है तो दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें