फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ हैंडपंपों से मिलेगा जलेसर क्षेत्र को पानी

विज्ञापन
हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे जलेसर क्षेत्र में विधायक के प्रस्ताव पर पहले चरण में सौ हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण खंड जलनिगम के जेई सोनू ने बताया है कि जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या से निपटने के लिए दो सौ हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। यह प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन


पहले चरण में सौ हैंडपंप लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिन गांवों में हैंडपंप स्वीकृत किए गए हैं उनमें कोसमा, पायंदापुर, बबूलगढ़ी, नगला बालजीत, हसनगढ़, रेजुआ, अरबगढ़, मौद्दीनपुर, चिरगवां, नगला राधे, सिमराऊ, जमों, दौलतपुर मुश्की, कल्याणगढ़ी जलेसर देहात, सांथा नवीपुर, नगला मौजी, दिलोखरा, नगला चतुरी, सालवाहनपुर, सकरौली, नगला बंजारा हसनगढ़, भ्याऊ, नगला छोंकर, नगला बरी शामिल हैं।

जलेसर क्षेत्र में भूजल स्तर काफी नीचे गिर गया हैं। ज्यादातर क्षेत्र खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता बड़ी मुश्किल से हो पाती है लेकिन क्षेत्रीय विधायक की पहल से पानी की समस्या का काफी हद तक समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें