फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के आसिफ बने नगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। नगर के किशनी रोड पर व्यापारियों की हुई बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई (श्याम बिहारी मिश्रा गुट) का गठन किया गया। मोहम्मद आसिफ नगर अध्यक्ष, विनय यादव महासचिव, लाखन सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। अरविंद गुप्ता एवं रमाकांता दुबे जिला कार्यसमिति के लिए प्रतिनिधि चुने गए। व्यापार मंडल इकाई के पदाधिकारियों के चयन पर सभी व्यापारियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


नगर इकाई अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी व्यापारी समुदाय की ओर से सौंपी गई है। उसे वह पूरी शक्ति के साथ निभाएंगे। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाह, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, महासचिव शशिकांत भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें