फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने टूंडला रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, केन्द्रीय यातायात नियंत्रण कक्ष के अलावा अन्य रेल विभागों का निरीक्षण किया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम से हटकर वह एक घंटा अधिक रुके।
विज्ञापन


रेल महाप्रबंधक एमसी चौहान जीएम स्पेशल ट्रेन से सुबह टूंडला पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने रेलट्रैक पर निगरानी के लिए लगाए कैमरों का निरीक्षण किया। इसके बाद केन्द्रीय यातायात नियंत्रण कक्ष में सेंट्रलाइज्ड सिस्टम की बारीकियों की जानकारी ली। ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को भी देखा। इसके बाद वह नवीन गार्ड-ड्राइवर रनिंग रूम पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थित गार्ड-ड्राइवरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।

महिला कक्ष में मौजूद दो महिला सहायक लोको पायलटों से भी बातचीत की। महिला सहायक लोको पायलटों ने वहां पानी गरम मिलने तथा एसी न होने की शिकायत की। इसके चलते जीएम ने वाटर टैंक को कवर कराने तथा शीघ्र ही एसी लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलसी मॉनीटरिंग रूम का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर महिला प्रतीक्षालय एवं वीआईपी कक्ष में दीवारों के चारों तरफ टाइल्स लगाए जाने के निर्देश दिए। दोपहर 11 बजे जीएम हिरनगांव में बन रहे माइनर ब्रिज का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


वहां से वे फिरोजाबाद रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद एसके पंकज, सीनियर डीई, सीनियर डीईएन, सीनियर डीसीएम ब्रजेश मिश्रा, सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल, पीआरओ सुनील गुप्ता, पीआरआई अमित सिंह, डीटीएम समर्थ गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह एवं सीआईटी स्टेशन रामकुमार, आरपीएफ कमांडेंट इलाहाबाद बीके मौर्य, आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट योगेन्द्र पाल, आरपीएफ टूंडला प्रभारी आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें