फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सता का सियासी दांव खेला तो सपा ने किया आंदोलन का एलान

विज्ञापन
bjp
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सपा और भाजपा के बीच सीधे आमने-सामने की स्थिति है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू को प्रत्याशी बनाया, लेकिन उनकी सदस्यता खत्म किए जाने पर सपा ने भाजपा से दो-दो हाथ करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों पर जहां दनादन मुकदमे दर्ज कराने की पेशबंदी का सियासी खेल खेला वहीं सपा ने भी भाजपा के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

12 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन है और इसी दिन सपा ने आंदोलन का एलान कर दिया है। आंदोलन का नेतृत्व सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव करेंगे। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर इसकी रणनीति बनाई गई। इस बीच सियासी टकराव को देखते हुए पूरा प्रशासन हाई अलर्ट है।
विज्ञापन


सपा विधायक हरिओम यादव एवं उनके बेटे विजय प्रताप छोटू के उत्पीड़न के विरोध में सपा 12 मार्च को पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी कार्यालय पर बैठक करके प्रदर्शन की घोषणा कर दी।

मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव होंगे। एमएलसी डा.असीम यादव ने कहा कि सत्ताधारी दल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भयभीत है। पुलिस एवं प्रशासन का सहारा लेकर विधायक हरिओम यादव और उनके बेटे विजय प्रताप उर्फ छोटू का उत्पीड़न किया जा रहा है।

सपा संघर्ष का रास्ता अपनाएगी। एमएलसी डा.दिलीप यादव ने कहा आजादी के बाद पहला मौका है किसी निर्वाचित सदस्य के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई है। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने सपाइयों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होने का आह्वान किया। 12 मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। 20 हजार कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है।

सपा जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, महानगर अध्यक्ष शमशाद बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव, अवनींद्र यादव, एहतेशाम अली बाबर, विजय आर्या, संजय यादव, शिव प्रताप यादव, ब्लाक प्रमुख महेश यादव, डा.रामपाल यादव, हरेंद्र यादव, श्रीनाथ देव यादव, अनार सिंह दिवाकर, राकेश दिवाकर, ह्रदेश शर्मा, विजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह यादव, अंशुल विक्रम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। संचालन शिव प्रताप यादव ने किया।
विज्ञापन

कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें