फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के भतीजे को पीटा, गाड़ी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के भतीजे दुष्यंत पर मंगलवार रात बाकनेर गांव के पास हमला किया गया। आरोप है कि दुष्यंत विधायक की स्कार्पियो गाड़ी में कुछ करीबियों के साथ एक तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे तभी बाकनेर के प्रधान समेत कई लोगों ने रास्ते में रोका और मारपीट की। गाड़ी में भी तो़ड़फोड़ कर भाग गए। खबर पाकर पुलिस के साथ ही विधायक भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


दुष्यंत रात करीब पौने नौ बजे अपने चाचा सदर विधायक देवेंद्र राजपूत की स्कार्पियो गाड़ी में कुछ करीबियों के साथ तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। वह तकरीबन नौ बजे बाकनेर गांव के निकट पहुंचे तभी यह घटना हो गई। दुष्यंत के अनुसार, सड़क पर बाकनेर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार समेत कई लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था।

गाड़ी निकालने के लिए उन्हें सड़क से हटने के लिए कहा तो वे झगड़ा करने लगे। दुष्यंत का आरोप है कि प्रधान और उसके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें और ड्राइवर को पीटा। स्कार्पियो में भी तोड़फोड़ की। मारपीट के बाद प्रधान और बाकी लोग चले गए।
विज्ञापन


दुष्यंत ने फोन से सूचना दी तो विधायक समेत तमाम लोग वहां आ गए। भाजपा विधायक के भतीजे पर हमले की खबर पाकर पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू की। दुष्यंत के बयान से इतर प्रधान पक्ष का कहना है कि मारपीट दुष्यंत और उनके साथ मौजूद लोगों ने की। प्रधान के भाई राजेंद्र के सिर पर चोट पहुंची। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें