फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया और सांस के मरीज बढ़े

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के पकवान खाने के बाद लोगों को डायरिया और पेटदर्द की समस्या बढ़ गई है। सांस के मरीज भी जिला अस्पताल में पहुंचने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। होली का अवकाश होने के कारण अस्पमाल में 11 बजे तक ओपीडी का कार्य चला। इसमें 600 से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया। इसके बाद केवल इमर्जेंसी सेवा ही चली। यहां डायरिया, पेटदर्द और सांस के मरीजों की भीड़ रही। कपरावली निवासी अभय कुमार, पुसैना निवासी अलकेश कुमार, रूपपुर निवासी वीरभान सिंह, मोहल्ला अग्रवाल निवासी सुदीप कुमार, भोगांव के मोहनपुर निवासी कालू को डायरिया व पेटदर्द से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। जबकि रहीमखान, लंकुश सिंह, राजबहादुर, नीलम देवी आदि को सांस की दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया। राजबहादुर को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें