फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 रुपये का गन्ना, 10 रुपये की चार बाली

विज्ञापन
होली - फोटो : SELF
विज्ञापन
मैनपुरी। होली से एक दिन पूर्व बाजार में गन्ना और जौ की बाली खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह सड़क के किनारे रखे गन्ने और बालियों को खरीदने के लिए लोगों के बीच होड़ रही।
विज्ञापन


होली पर होलिका दहन के दौरान गन्ना और बालियों को ले जाने का रिवाज होता है। इस कारण हर घर में लोग एक दिन पहले ही गन्ना और बालियों को घर में लाकर रख लेते हैं। गन्ने के तने पर जौ की बालियों को लपेटकर होली की आग में भूना जाता है। इसके बाद इसे खाया जाता है। वर्षों से चली आ रही इस रिवाज के कारण होली के समय पर गन्ना और जौ की बालियों की कीमत बढ़ जाती है।

गुरुवार को जब लोग बाजार में गन्ना और जौ की बाली खरीदने निकले तो मंहगाई ने लोगों को अचंभित कर दिया। जौ की बाली 10 रुपये की चार मिल रहीं थी। वहीं गन्ना की कई प्रकार की बोली लगाई जा रही थी। छोटा गन्ना 10 और बड़ा गन्ना 15 रुपये का मिल रहा था। वहीं लाल गन्ना 20 से 25 रुपये तक बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें