फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर खेल रही बच्ची की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
एटा। छत पर खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने करंट से बचाकर मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर चिकित्सको ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्ची को रोते बिलखते हुए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


रविवार को थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कासोन निवासी किशनस्वरुप की तीन वर्षीय बेटी निशा अन्य बच्चों के साथ दोपहर के वक्त छत पर खेल रही थी। छत के ऊपर होकर हाईटेंशन लाइन निपकली हुई है। खेलते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से बच्ची छू गई। इससे बच्ची करंट की चपेट में आ गई। जिसकी जानकारी होने पर परिवार के साथ साथ आस पड़ोस के लोग दौड़ते हुए छत पर पहुंचे।

जिसके बाद मासूम को करंट से छुड़ाया और आनन फानन में सीधे मासूम को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसे सुनकर परिजनों में करुण क्रंदन व्याप्त हो गया और परिजन बच्ची को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों में पनन रहा आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उन लोगों ने हाईटेंशन लाइन के नीचे गार्डनिंग कराए जाने की मांग की है, मगर किसी ने सुनवाई नहीं की है। इतना ही नहीं कई बार लाइन को शिफ्ट कराने के लिए अपील की गई है। मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही लाइन को गांव के बाहर शिफ्ट किया जाए। जिससे भविष्य में कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें