फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो आटो भिड़ंत में दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। एटा रोड पर असंतुलित बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में ऑटो चालक और एक यात्री समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक मृतक चालक के परिजनों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने परिजनों को समझा कर जाम खुलवाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन


घटना शनिवार सायं साढ़े चार बजे एक ऑटो यात्री भरकर पचोखरा जा रहा था। गांव कोटकी के पास पहुंचते ही एटा की ओर से आ रही बोलोरो से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और बोलेरो पलट गई। दोनो वाहन टकराते ही चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर ऑटो और कार से लोगों को निकाला।

हादसे में गंभीर घायल बलवीर सिंह 50 पुत्र मुरलीधर, उसका भाई मोहर सिंह 45 निवासी गढ़ी जोरी और ऑटो चालक सद्दाम 22 निवासी गालिव थाना पचोखरा और बोलेरो सवार एक बच्ची सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन आटो चालक सद्दाम ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि गंभीर रुप से घायल मोहर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। ऑटो चालक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पचोखरा चौराहे पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम सुरेश कुमार और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर समझा कर जाम खुलावाया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। हादसे में दो लोगाें की मौत से दो परिवाराें में कोहराम मच गया है।

हादसे में गंभीर घायल बलवीर सिंह और मोहर सिंह की भांजी की शादी है। वे भांजी की शादी के लिए टूंडला सामान खरीदने आए थे। सामान की खरीदारी कर दोनों ऑटो से घर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। गंभीर घायल मोहर सिंह की उपचार के दौरान मौत होने से भांजी की शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं और परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें