फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटकती केबल में फंसा ट्रक, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी-कुरावली। सदर बाजार में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक ट्रक लटक रही केबल के समूह में फंस गया। इससे केबल टूटकर दुकानों पर गिर गईं, जिससे टीनशेड में करंट दौड़ गया। इस बीच दुकान की छत पर लगा पिलर टूट गया। मलबे की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।


कायमगंज से एक ट्रक सदर बाजार में चीनी की बोरियां उतारने के लिए आया था। ट्रक जब आशीष जैन मार्केट के सामने पहुंचा तो वहां लटक रहीं केबलों के समूह में फंस गया। ट्रक में फंसकर केबल टूटकर दुकानों पर पडे़ टीनशेड पर गिर गईं। इससे टीनशेड में करंट बहने लगा। केबल टूटने से सदर बाजार में अफरातफरी मच गई। इस बीच एक रेडीमेड की दुकान के ऊपर लगा पिलर भी टूट गया। जिसका मलबा सड़क पर गिरा। मलबा की चपेट में आकर दो बाइक सवार इलियास और मुस्ताक निवासी गंजशहीदा उझियानी जिला बदायूं घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक और टीनशेड में करंट प्रवाहित होने से बाजार में दोनों ओर जाम लग गया। आनन-फानन में विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। ट्रक से केबलों को हटवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें