फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से युवक की मौत, हत्या का ओराप

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। ग्राम नगरिया गौर में शराब का सेवन करने से युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



गांव नगरिया गौर निवासी शिवरतन (35) पुत्र राम चंद्र राज मिस्त्री था। वह रविवार शाम शराब पीकर घर पहुंचा। देर रात उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए और उपचार के बाद घर ले आए। घर पहुंचते ही शिवरतन की हालत फिर बिगड़ गई। सोमवार दोपहर दो बजे उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि शिवरतन को गांव के ही किसी आदमी ने शराब के साथ जहर देकर मारा है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक जयसिंह परिहार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। यदि रिपोर्ट में जहर की बात सामने आती है तो पुलिस मामला दर्ज कर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें