फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में तीसरी आंख की नजर में रहेंगे प्रश्नपत्र

विज्ञापन
up board - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। सचिव ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को देखते हुए कहा है कि प्रश्नपत्रों के रखने के स्थान पर कैमरे अवश्य लगवाए जाएं।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र रखते और निकालते समय सीसीटीवी कैमरे का फोकस अलमारी पर होना चाहिए। निरीक्षण के समय जाने वाले अधिकारी प्रश्नपत्रों की जांच कर अपनी आख्या मुख्यालय भेजेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीआईओएस को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराई जाए।

साथ ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा है कि परीक्षा केंद्र पर लोहे की मजबूत अलमारी में प्रश्नपत्रों को रखा जाए। प्रश्नपत्र रखने के स्थान पर कैमरा लगवाया जाए। प्रश्नपत्र रखते और निकालते समय कैमरे का फोकस अलमारी की तरफ होना चाहिए। उन्होंने डीआईओएस से कहा है कि समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए जाए।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्हें प्रश्नपत्रों की जांच संबंधित निर्देश जारी किए जाए, जिसकी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को उपलब्ध कराई जाए। सचिव ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रितु माहेश्वरी ने बताया कि समस्त प्रधानाचार्यों की बैठक तहसीलवार बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें