फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोआपरेटिव की सरकार नहीं चुन सकेंगे कर्जदार किसान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। सहकारिता चुनाव में एक लाख से अधिक कर्जदार किसान वोट नहीं डाल सकेंगे। कर्जदार किसानों को वोटर सहकारिता चुनाव की वोटर सूची से बाहर किया जा रहा है। सूची की ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


जिले की 129 सहकारी समितियों के डायरेक्टर और सचिव का चुनाव 29 जनवरी को होना है। इसके लिए दो लाख 17 हजार किसान सदस्यों की वोटर लिस्ट ऑनलाइन की जा रही है। इसमें कर्जदार किसानों के नाम छांटे जा रहे हैं। 77 आत्मनिर्भर सहकारी समितियों और 52 उपभोक्ता सहकारी समितियों और वेतनभोगी समितियों का किसानों पर 236 करोड़ रुपया बकाया है।


वोट देने वाले किसानों की ऑनलाइन फीडिंग चल रही है। 15 को अनंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसमें एक लाख 80 हजार किसानों की फीडिंग हो चुकी है। एआर कॉपरेटिव उदयभानु सिंह ने बताया कि बड़े पैमाने पर किसान सदस्य कर्जदार हैं। चुनाव में कर्जदार किसान वोट नहीं डाल सकेंगे। कर्जदार किसानों की सूची बनाई जा रही है। इसमें एक लाख से अधिक कर्जदार किसान वोट डालने से वंचित हो सकते हैं। 15 को अनंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें