फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर की रिफाइनरी से मथुरा में जुटेंगे 200 खिलाड़ी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की 9 रिफाइनरीज सहित तीन बडे़ आफिस के 200 खिलाड़ी अगले माह मथुरा में जुटने जा रहे हैं। ये खिलाड़ी 9 फरवरी से आयोजित होने जा रही आईओसी की रिफाइनरीज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने फरवरी में आयोजित होने वाली दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मथुरा का चयन किया है। यह प्रतियोगिता 9 और 10 फरवरी को रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में होगी। इसमें मुख्यालय दिल्ली और कलकत्ता व मुंबई के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ नौ रिफाइनरी की टीम प्रतिभाग करेंगी। इसमें मथुरा, पानीपत, बड़ौदा गुजरात, हल्दिया, बरुनी बिहार, पैरादीप उड़ीसा सहित आसाम की बाेंगाई, गोहाटी, डिवाई रिफाइनरी शामिल हैं।
मथुरा रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबंधक संचार संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में त्रिस्तरीय आयोजन होंगे। इसमें महिला, पुरुष और वेटरन के स्तर पर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें 100, 200, 800 और 1500 मीटर की दौड़, तश्तरी फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक सहित लंबी और ऊंची कू द शामिल होंगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें