फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अक्षय ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा

विज्ञापन
अक्षय यादव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। शनिवार को सांसद अक्षय यादव ने जिले का दौरा किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। जसराना, एका और शिकोहाबाद क्षेत्र में विभिन्न परिवारों में हुई मृत्यु की घटनाओं पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन


कस्बा एका में होंडा एजेंसी पर नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सपा सांसद अक्षय यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने समाजवादी पार्टी की एका इकाई के गठन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी ने सर्व समाज का हित ध्यान में रखते हुए इकाई गठित की है।

उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते हुए नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ही अपना परचम फहराएगी। बैठक के बाद सांसद अक्षय यादव गांव नगला चित्तर में सैन्यकर्मी जयसिंह यादव के निवास पर पहुंचकर शोक जताया। फिरोजाबाद में हरिवंश शर्मा के विभव नगर निवास पर पहुंचकर उनकी मां पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


उद्योगपति बालकृष्ण गुप्त के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर गए। एमएलसी दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, डा. सुकेश यादव, डा. पीएस यादव, जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, महासचिव शिवप्रताप यादव, संजय यादव, कृष्णमुरारी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें