फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरध्वज बने कासगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज बार एसोसिएशन का चुनाव जनपद न्यायालय परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही विजेता पदाधिकारियों के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थक अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन



चुनाव सुबह के समय शुरू हुआ। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किया गया। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों के मैदान में होने से एक-एक वोट का महत्व था। मतदान संपन्न होने तक 212 मतदाताओं में से 205 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मोरध्वज ने 115 वोट प्राप्त कर अधिवक्ता तेज पाल से 25 वोटों से चुनाव जीत लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बहोरन सिंह ने 133 वोट प्राप्त कर अधिवक्ता अब्दुल हई को 65 वोटों से हरा दिया। सचिव पद पर निशाद कामिल ने 114 वोट प्राप्त कर अधिवक्ता जयओम को 26 वोटों से चुनाव जीत लिया।


निर्वाचन आयुक्त गुरुदयाल सिंह, एल्डर कमेटी के विपिन शर्मा, प्रमोद पुंडीर, शारदा प्रसाद सक्सेना, वीरेद्र कुमार मिश्रा ने विजेता पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। विजेता पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। जीत पर अधिवक्ता महेंद्रपाल सिंह वर्मा, गिरजाशंकर दबे, रूप किशोर चांडक, अशोक बाबू अग्रवाल, सौदान सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, अशोक चंद्र यादव, वीनेश शर्मा, राकेश गुप्ता, लालाराम सुमन, कैलाश चंद्र शर्मा, अंजुम राहत, हसीन अहमद, लिपिक अधिवक्ता संघ के संस्थापक ब्रह्मस्वरूप, अयोध्या प्रसाद, अयोध्या प्रसाद पाराशर, छिद्दू सिंह आदि ने हर्ष जताया।
विज्ञापन


किसी प्रत्याशी को नहीं दिए वोट
कासगंज। बार एसोसिएशन के चुनाव के जब परिणाम घोषित हुए तो ऐसे मतपत्र भी निकले जिनमें अधिवक्ताओं को अपने प्रत्याशी पसंद न आने पर वोट नहीं दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 4 तथा सचिव पद के लिए 3 मतपत्रों में किसी प्रत्याशी को वोट नहीं निकला। इन मतपत्रों के सामने आने पर अधिवक्तओं के बीच चर्चा रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें