फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान को गए दंपती के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा (मारहरा)। थाना क्षेत्र के गांव नगला सुकना में चोरों ने रविवार रात एक घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। सुबह जगार होने पर ग्रामीणों और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी हो सकी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस छह घंटे देरी से पहुंची। इससे ग्रामीणों में खासा रोष है।
विज्ञापन



नगला सुकना निवासी देवेंद्र पुत्र तेज सिंह अपनी पत्नी के साथ रविवार रात गंगा स्नान के लिए गए थे। देर रात चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण, हजारों रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर वारदात के बाद एक बक्से, दो सूटकेस को वारदात के बाद गांव से लगे पंपसेट के पास खाली छोड़कर चले गए।

सोमवार सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने खाली बक्से और सूटकेस पड़ा देखा। इस दौरान देवेंद्र का आधार कार्ड मिल गया। इसके बाद ग्रामीणों एवं परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी हो सकी। ग्रामीणों ने थाना पुलिस और गंगा स्नान के लिए दंपति को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस छह घंटे देरी से पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बाद में, पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें