फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बनाकर ले गए दो ट्रैक्टर

विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर ले गए दो ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहावर। नगर के राजा धर्मकांटा एटा रोड पर बदमाश चौकीदार को बंधक बनाकर दो ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन

नगर के राजा धर्मकांटा पर गुरुवार रात चौकदार कालीचरन सोया था। गुरुवार रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच अज्ञात बदमाश आए और फाटक पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए और चौकीदार को बंधक बनाकर वहां खड़े दो ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश धर्मकांटा के बाहर का फाटक भी लगा गए। शुक्रवार सुबह चौकीदार की चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। बंधनमुक्त होकर चौकीदार कालीचरन ने घटना की जानकारी धर्मकांटा के स्वामी मुकेश कुमार और उनके पुत्र हिमांशु कुमार को दी। हिमांशु ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ने पहुंचकर मौके का मुआयना किया। पुलिस ने हिमांशु की तहरीर के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें