फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तीन स्थानों पर खुदवाई लाइन, नहीं मिली सफलता

विज्ञापन
पाइप लाइन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा गेट टंकी से जुड़ी लाइन में ब्लॉकेज की समस्या से टंकी से जुड़े क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से पेयजल समस्या से बरकरार है। जलकल विभाग द्वारा समस्या के निदान के लिए तीन स्थानों पर लाइन खुदवाई गई लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


आगरा गेट स्थित जलकल विभाग में दो ओवरहेड टैंक व एक भूमिगत जलाशय बना हुआ है। आगरा गेट टंकी से सदर बाजार, जलेसर रोड, डाकखाना चौराहा, पुरानी मंडी, घंटाघर, स्टेशन रोड, नालबंद चौराहा सहित विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति होती है। पिछले चार दिनों से आगरा गेट टंकी से होने वाली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

निर्धारित समय तक पानी न मिलने के कारण टंकी से जुड़े क्षेत्र की जनता परेशान है। जनता की शिकायत पर जलकल विभाग द्वारा टंकी न भरने का मुख्य कारण जानने के लिए जलकल विभाग गेट के सामने, रोडवेज बसस्टैंड के निकट तथा महावीर नगर गली नंबर चार के निकट सड़क खुदाई कर पाइप लाइन की जांच कराई गई है।
विज्ञापन


एक स्थान पर पाइप लाइन के अंदर कुछ फंसा हुआ था, जिसे कर्मचारियों ने निकाल दिया। इसके बावजूद टंकी में पानी का प्रेशर नहीं बढ़ा। शनिवार को बस स्टैंड गली नंबर के सामने पुन: लाइन खुदवाई गई। जलकल विभाग के अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन में ब्लॉकेज आने के कारण पेयजल समस्या बनी हुई है। समस्या दूर कराने को निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें