फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में महिला तीमारदार से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सास को दवा दिलाने गई तीमारदार महिला को युवक बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की चीख-पुकार पर अस्पताल में हंगामा हो गया। मरीजों और तीमारदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले की महिला अपनी सास का उपचार कराने शुक्रवार सुबह 11 बजे अस्पताल लेकर आई थी। अस्पताल की कैंटीन में काम करने वाला एक युवक मदन महिला को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। जब महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसकी बेटी को पकड़कर चुपचाप रहने को कहा। इस पर भयभीत महिला शांत हो गई। जैसे ही महिला युवक के चंगुल से छूटकर बाहर आई तो उसने शोर मचा दिया।

महिला द्वारा दुष्कर्म की बात कहने पर अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। मरीज और तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत पर आरोपी युवक को पहले हिरासत में और बाद में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी होते ही समुदाय विशेष के लोग थाने पहुंच गए। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। एसओ ने बताया महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें