फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी शक्ति के साथ प्रत्याशी को जिताएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
बैठक करते कांग्रेसी कार्यकर्ता
विज्ञापन
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक निकाय चुनाव के प्रभारी राजेश राज जीवन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में जिले में नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के चयन पर कार्यकर्ताओं से राय मशवरा किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी राजेश राज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरी शक्ति के साथ चुनाव में जुट जाएं। मोदी व योगी के झूठे सपनों से जनता ऊब गई है। उन्होंने कहा कि निकायों के माध्यम से कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव जीतकर अपनी शक्ति का अहसास कराएंगे। उन्होंने कहा कि सभी निकायों से 3-3 प्रत्याशियों के नाम पैनल में भेजे गए हैं। शीघ्र ही उनके नामों की घोषणा की जाएगी।

जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ चुनाव में कार्य करें। जिससे अधिक से अधिक कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हो। जिला संरक्षक रविंद्र दादा,शहर कमेटी अध्यक्ष तरूण शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान राजवीर राना,सत्यप्रकाश गुप्ता,श्यामबाबू चंचल, राजकपूर बाल्मिकी, चंद्र पाल सिंह,मीनू सिंह, मनीष, दीपक शर्मा, फईम अख्तर,सोहिल, सोनू ठाकुर, दीपक कुमार, विशन कुमार सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें