फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात बाधित कर रहे पुल को गिराएगा रेलवे प्रशासन

विज्ञापन
130 पुराना जर्जर पुल
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-मथुरा मार्ग पर यातायात में बाधा पैदा करे पुल को रेलवे प्रशासन गिराएगा। इसे गिराने के बाद फोरलेन योजना के तहत रेलवे प्रशासन यहां अंडर पास का निर्माण करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब 130 वर्ष पूर्व कासगंज-बरेली रेलमार्ग के लिए इस पुल का निर्माण कराया गया था। सकरे पुल के नीचे से कासगंज-मथुरा मार्ग का यातायात पास होता था। पुल सकरा होने के कारण एक बार में एक ओर से ही वाहन गुजर सकते थे। स्नान पर्वों एवं यातायात के दबाव के दौरान इस पुल पर लंबा जाम लगता था और यातायात अवरुद्ध हो जाता था।

चार वर्ष पूर्व से इस मार्ग पर रेल का संचालन भी बंद कर दिया गया। रेल संचालन बंद होने पर यह पुल निष्प्रयोज्य हो गया। आए दिन पुल की दीवारें पत्थर गिरने लगे। रेल मंत्रालय को जागरूक लोगों ने ट्वीट किया। इसके बाद रेल मंत्रालय ने डीआरएम इज्जतनगर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रेल प्रशासन ने इस संबंध में पुल का गिराने का निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग को भी इस संबंध में निर्देशित किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि छह नपंबर को पुल गिराने की तिथि निर्धारित की गई है। पुल तोड़कर चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा। इसी के साथ ही रेलवे अंडरपास तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें