फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रमुख महिला कारोबारी पर शिकंजा कसेगी खाकी

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की प्रमुख कारोबारी महिला मंजू गर्ग एवं पति प्रदीप गर्ग पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


प्रमुख महिला कारोबारी मंजू गर्ग (भाभी) पत्नी प्रदीप गर्ग के खिलाफ थाना उत्तर में पहले नीता गुप्ता निवासी ओम विला की तहरीर पर 420 का अभियोग दर्ज हुआ था। इसमें मंजू गर्ग को छिंगामल का बाग निवासी दर्शाया गया था।

इस मामले के दर्ज होने के बाद थाना उत्तर पुलिस के पास कई शिकायती पत्र आए थे। इनमें गणेशनगर निवासी रोहित अग्रवाल के द्वारा एक करोड़ 20 लाख रुपया, सुरेश कुमार ने 21.30 लाख, जलेसर रोड निवासी राजेंद्र अग्रवाल ने काफी रकम महिला कारोबारी पर बाकी होनी की तहरीर दी थी। एसओ उत्तर लोकेश भाटी ने दो दिन आगरा में दबिश दी थी, लेकिन मंजू गर्ग एवं प्रदीप गर्ग हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की शाम थाना दक्षिण पुलिस ने पंकज अग्रवाल की तहरीर पर मंजू गर्ग पत्नी प्रदीप गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार ने बताया मंजू गर्ग के खिलाफ एक मामला तो दर्ज हो गया है। लेकिन कुछ और शिकायती पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा जरूरत पड़ी तो गैंगेेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें