सिरसागंज। सिरसागंज के समीपवर्ती ग्राम रूधावली में हाईटेंशन लाइन पर चल रहे काम के दौरान एक मजदूर की पोल से गिरकर मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है।
जब रूधावली के निकट चल रहे 132 केवी हाईटेंशन लाइन पर पोल निर्माण और तार खींचने का काम चल रहा था। इसी दौरान पोल पर काम कर रहा रामलाल पुत्र भगवनू निवासी ग्राम पहाढ़पुर थाना पाली जिला हरदोईजमीन पर गिरा।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद स्कीपर लिमिटेड के कर्मचारियों ने अधिकारियों ने को जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मृतक रामलाल के भाई तोलाराम ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।