फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख नहीं बचा पाए कुर्सी, अधिकार हुए सीज

विज्ञापन
मतपेटिका ले जाते हुए
विज्ञापन
मिरहची। अविश्वास प्रस्ताव पर मतगणना कराने के बाद सोमवार को 22 दिनों के बाद मतगणना हुई। अविश्वास के पक्ष में 74 में से 51 मत निकले। इसके बाद अविश्वास लेकर आने वाले खेमे में खुशी का माहौल देखा गया। इससे पूर्व ब्लॉक परिसर छावनी में तब्दील बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम सदर संजीव कुमार सुरक्षा व्यवस्था के बीच पत पेटिका को लेकर मारहरा ब्लॉक पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच राजेंद्र सिंह यादव, रंजीत यादव, मुकेश कुमार, ग्रीश यादव, रवी यादव, नीरज कुमार, गब्बर सिंह, भगवान दास आदि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहमति और उपस्थित में एक-एक मत दर्शाकर मतगणना कराई गई। इसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 51 मत निकले। उल्लेखनीय है कि ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार के समर्थक बीडीसी सदस्यों ने मतदान का बहिष्कार किया था। इसकी वजह से सभी मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में ही निकले। मतगणना के दौरान एसडीएम उग्रसेन पांडेय, सीओ सदर, पीएससी बल के साथ मौजूद रहे।
मतगणना करा रहे नामित अधिकारी एसडीएम सदर संजीव कुमार ने बताया कि मौजूदा ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार यादव सदन में बहुमत खो चुके हैं, इसलिए आज से उनके अधिकार सीज माने जाएंगे।
विज्ञापन

44 ने किया मतदान तो कैसे निकले 51 मत ::
चार सितंबर को अविश्वास पर हुए मतदान पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए मौजूदा ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार यादव ने कहा कि मतदान के दौरान 30 क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके साथ थे, उनके द्वारा मतदान का बहिष्कार किए जाने के बाद सदन में 43 सदस्य शेष रह गए। बाद में जेल में निरुद्ध महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य मीरा देवी के मतदान करने के बाद कुल 44 मत निकलने चाहिए थे, लेकिन 51 मत निकलने के बाद उन्होंने डीएम अमित किशोर से जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अनिल कुमार ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों पर फर्जी मत पड़वाने का आरोप लगाया है।
- अविश्वास लेकर आने वाले दो हुए दावेदार
अविश्वास प्रस्ताव की मतगणना के दौरान ब्लाक परिसर में मौजूद सीडीओ और एसडीएम सदर के समक्ष प्रमुख पद के दावेदार दोनों प्रत्याशियों गुड्डो देवी के पति राजेंद्र सिंह यादव और रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्या ने अपने-अपने द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की दावेदारी पेश की।
- समर्थकों ने बांटी मिठाई
अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 51 मत निकलने पर अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में ओमवीर सिंह, अनिल यादव पूर्व प्रधान, पप्पू यादव पूर्व प्रधान, रघुराज सिंह यादव, बदन सिंह, सुरेश सिंह, मनोज यादव, बीरेंद्र महाशय, राजन सिंह, गब्बर सिंह, राधाचरन, नीरज कुमार, बबले, भगवान दास सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने हर्ष व्यक्त कर मिठाई वितरित की।
विज्ञापन

- डीएम करेंगे निर्णय
अविश्वास प्रस्ताव पर कराई गई गणना की रिपोर्ट डीएम अमित किशोर को सौंप दी जाएगी, अगला निर्णय जिलाधिकारी को लेना है।
उग्रसेन पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें