अवागढ़ (एटा)। भाकियू भानु द्वारा आयोजित सीएम का श्राद्ध कार्यक्रम पुलिस और विभाग के एसडीओ की मौजूदगी में हुआ था। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। यदि 10 दिन में मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो भाकियू आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा विधायक और प्रशासन की होगी। यह बातें शुक्रवार को भाकियू युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पवन कुमार सिंह ने कहीं।
किला रोड पर आयोजित पंचायत में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाकियू पदाधिकारियों के खिलाफ दर्र्ज मुकदमा लोकतंत्र की हत्या है। इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। गरीब मजदूरों की आवाज दबने नहीं दी जाएगी। यदि 10 दिन में मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर तेज सिंह वर्मा, काली चरन वर्मा, शिव प्रताप सिंह, सतेंद्र ठाकुर, रवि सिसौदिया, नीटू शर्मा, राजा ठाकुर, दीपू ठाकुर, करन ठाकुर, भीष्मपाल राजपूत, बबलू ठाकुर, राजपाल राजपूत, ध्यानपाल राजपूत मौजूद रहे। बता दें कि बुधवार को क्षेत्र में विद्युत अव्यवस्था को लेकर भाकियू ने मुख्यमंत्री का श्राद्ध किया था। इसके बाद पुलिस ने 30 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसे लेकर किसानों में रोष है।