एटा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर किशोरी की मां ने कोर्ट के आदेश पर थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2016 को उसकी सोलह वर्षीय बेटी से बैंक की पासबुक और चैकबुक राघव पुत्र क्षेत्रपाल निवासी पिजरा ने डरा धमकाकर ले ली थी। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा था। इतना ही नहीं उसने किशोरी के साथ इसी के सहारे आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली थी। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। पिछले नौ माह से आरोपी किशोरी को लगातार परेशान कर रहा है। इसे लेकर किशोरी की मां ने कोर्ट के आदेश पर थाना जैथरा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना प्रभारी जैथरा ने बताया कि घटना फर्जी थी जिसे रिपोर्ट दर्ज करने के बाद समाप्त कर दिया गया।