फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। प्राइवेट स्कूल प्रबंधक समिति की एक बैठक दबरई पर आयोजित हुई। जिसमें कमेटी का गठन किया गया। सभी लोगों ने सर्वसम्मति से रामभरत यादव एडवोकेट को अध्यक्ष चुना।
कमेटी में वीके शर्मा, मनीश कुमार मिश्रा, अजयपाल, पंकज कुमार, विपिन कुमार, डॉ. जमीर अहमद, राजीव सिंह जादौन, हरिकांत गुप्ता, प्रकाश चंद्र गुप्ता, अशोक पाराशर, अजहर खान, आनंद सोनी, पीयुष जैन, रोहित जैन, योगेश सक्सेना, मुकेश जैन, जितेंद्र पाल सिंह, श्यामपाल गुप्ता शामिल हैं।
टीम गठन के बाद पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्राइवेट स्कूल संचालकों को मान्यता संबंधी फाइल जमा करने की तिथि आगे बढ़ाने एवं सत्र पूरा करने की अनुमति दी जाए। अगर प्रशासन ने उन्हें समय नहीं दिया तो पीड़ित प्राइवेट स्कूल संचालक सभी हाईकोर्ट की मदद लेने के लिए बाध्य होंगे।