फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
मांट/टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 92 पर शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही अर्टिका कार का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई और बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



यमुना एक्सप्रेसवे पर अर्टिका कार शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 92 के समीप सुबह करीब 9 बजे अचानक टायर फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें एक बालिका भी शामिल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान महिला रसीदा बानू निवासी झारखंड की मौत हो गई, बाकी पांच घायलों का उपचार हो रहा है। इनमें घायल चालक शहीद आलम पुत्र आस मोहम्मद निवासी शहीद बाग थाना जामिया नगर दिल्ली की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें