फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकरौली में विधायक ने किया शहीदस्थल का लोकार्पण

विज्ञापन
सकरौली में विधायक ने किया शहीदस्थल का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर। जनता के असीम प्यार और सहयोग से विधायक निर्वाचित हुआ हूं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ हूं। आगामी छह माह में सकरौली में पेयजल एवं सिंचाई समस्या का समाधान होगा। परिवहन समस्या के समाधान के लिए रोडवेज बस का संचालन एवं गंदगी से निजात दिलाने के लिए 500 मीटर सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। यह बात विधायक संजीव दिवाकर ने सकरौली में शहीद स्थल के लोकार्पण के मौके पर व्यक्त किए।
विज्ञापन

भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के दीवानों को हम भूल गए थे। प्रधान ने मामले को उठाकर अच्छा काम किया है। शहीद स्थल बन चुका है और अब शहीदों की प्रतिमा लगवाई जाएगी। पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह ने खारे पानी की समस्या उठाई। नोएडा के उद्योगपति आरपी सिंह ने शहीदों की प्रतिमाओं को अपने खर्च पर बनवाने का आश्वासन देने के साथ ही सकरौली में राजपूत भवन बनवाने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। अन्य वक्ताओं में क्षत्रिय नेता पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, अवागढ़ चेयरमैन महेशपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश सरानी, विजय बाबा प्रमुख रहे। संचालन भाकियू भानू युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर ने किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह मुखिया ने आभार जताया। पवन ठाकुर, उदल पहलवान, अरविंद पाल सिंह, भोगीलाल यादव, सुनील दिवाकर, सुमित दीक्षित, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र जैन, पूर्व प्रधान विजय कुमार सिंह, शेर सिंह दिवाकर, रवि शर्मा, यशपाल सिंह, रिन्कू ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, रोहताश सिंह, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।
-----------------
आजादी के दीवानों के परिवारीजनों को किया सम्मानित
जलेसर। सकरौली में शहीदों की याद में बनाए गए शहीद स्मृति स्थल के लोकार्पण के दौरान शहीदों के परिवारीजनों किरेंद्र पाल सिंह, यादराम, गीतम सिंह, रनवीर सिंह का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

-------------
कार्यक्रम में बालिकाओं ने गाया गीत
जलेसर। शहीद एवं स्मृति स्थल के लोकार्पण पर आचार्य विमल सागर जैन विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं आजादी से ओतप्रोत गीत एवं सन्देश सुना कर श्रोताओं को भावविभोर करदिया।
विज्ञापन

----------------------
ये हैं आजादी के दीवाने
1- रोशन सिंह पुत्र डंबर सिंह ठाकुर (6 माह की सजा 75 रुपये जुर्माना)
2- बेनीराम पुत्र गुलजारी लाल प्रजापति (6 माह की सजा एवं 75 रुपये जुर्माना)
3- वेदराम पुत्र सालिगराम कुशवाह। (6 माह की सजा 50 रुपये जुर्माना)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें