फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की चोटी कटी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
choti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद। क्षेत्र में सोमवार रात बड़ी बहन के साथ सो रही एक किशोरी की चोटी कट गई। जानकारी होने पर परिवारीजन किशोरी को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ऊबटी निवासी लाल सिंह की 15 वर्षीय पुत्री आरती बड़ी बहन पूजा के साथ चारपाई पर सोई हुई थी। सुबह छह बजे जब आरती खड़ी हुई तो उसकी चोटी कटी थी। इसे देख चीख पुकार सुन परिवार के अन्य सदस्य भी एकत्रित हो गए। चोटी कटने के बाद आरती बदहवास हो गई।

परिवारीजन उसे लेकर थाने आए और पुलिस को उसकी कटी हुई चोटी दिखाई। बाद में किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया। पूजा ने बताया कि चोटी कब कटी, इसकी कोई जानकारी नहीं हुई। सुबह जानकारी होने के बाद उसकी छोटी बहन की तबीयत भी खराब हो गई। चोटी कटने की घटना से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें