मथुरा। जिले में 37405 कार्ड धारक अपात्र पाए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के कार्ड धारकों की संख्या 13156 और ग्रामीण अंचल के कार्ड धारकों की संख्या 24249 है। राशन कार्ड सर्वे की ताजा रिपोर्ट आने के बाद अपात्र मिले कार्ड धारकों को राशन वितरण व्यवस्था से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जिले में 4.69 लाख कार्ड धारक हैं। इसमें पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की संख्या 4.28 लाख है, जबकि अंत्योदय कार्ड धारक 41436 हैं। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद इन कार्डधारकों का सर्वे कराया गया। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 37405 कार्ड धारक अपात्र पाए गए हैं, जो 152630 यूनिट से जुडे़ हुए थे। इन अपात्र कार्डों में पात्र गृहस्थी कार्ड 36769 और अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 636 है। इसमें भी सबसे अपात्र फरह ब्लॉक अंतर्गत हैं। यहां अपात्रों की संख्या 8652 है और सबसे कम अपात्र कार्ड धारक 1406 नंदगांव ब्लॉक में मिले हैं।
अपात्र राशन कार्ड धारकों को हटाकर उनके स्थान पर नए पात्र राशन कार्ड चयनित कर लिए गए हैं। इनकी फीडिंग कराई जा रही है। साथ ही अपात्र कार्ड धारकों को राशन न दिए जाने के संदर्भ में डीलरों को निर्देशित कर दिया गया है।
- राघवेंद्र सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी